Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रविवार को ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन करेंगे PM Modi, पॉलिश किए गए हीरों का बनेगा हब

एसडीबी की ओर से कहा गया कि उद्घाटन से पहले ही मुंबई स्थित कई हीरा व्यापारियों ने अपने कार्यालयों का कब्जा ले लिया है. इन्हें नीलामी के बाद प्रबंधन ने आवंटित किया था.

सूरत डायमंड बोर्स

सूरत डायमंड बोर्स

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

पीएम मोदी रविवार को दुनिया के सबसे बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन करेंगे. 3400 करोड़ रुपये की लागत से 35.54 एकड़ जमीन पर बने सूरत डायमंड बोर्स (SDB) कच्चे और पॉलिश किए गए हीरे के कारोबार का एक वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है.

बता दें कि डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड इमारत है, क्योंकि इसमें 4,500 से अधिक इंटरकनेक्टेड कार्यालय हैं. कार्यालय भवन पेंटागन से भी बड़ा है और देश का सबसे बड़ा सीमा शुल्क निकासी घर है.

पॉलिश किए गए हीरों के लिए बनेगा वैश्विक मंच

इस बिल्डिंग में 175 देशों के 4,200 व्यापारियों को रखने की क्षमता है जो पॉलिश किए गए हीरे खरीदने के लिए सूरत आएंगे. व्यापार सुविधा से लगभग 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, क्योंकि दुनिया के कोने-कोने से हीरा खरीदारों को सूरत में व्यापार करने के लिए एक वैश्विक मंच मिलेगा.

एसडीबी की ओर से कहा गया कि उद्घाटन से पहले ही मुंबई स्थित कई हीरा व्यापारियों ने अपने कार्यालयों का कब्जा ले लिया है. इन्हें नीलामी के बाद प्रबंधन ने आवंटित किया था. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एसडीबी भवन के पास एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें: Malta Ship Hijacked: समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में माल्टा का जहाज हाइजैक किया, बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने भेजा अपना युद्धपोत

15 मंजिला इमारत में 4,500 से अधिक इंटरकनेक्टेड ऑफिस

बता दें कि सूरत में हीरा कारोबार के जुड़ी SDB दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है, जिसका निर्माण जुलाई में पूरा हुआ था.
इस इमारत के आकार ने अमेरिका के पेंटागन को पीछे छोड़ दिया है और इसमें 4,500 से अधिक इंटरकनेक्टेड ऑफिस हैं.
इस 15 मंजिला इमारत को ‘वन स्‍टॉप डेस्टिनेशन’ के रूप में बनाया गया है. इसका निर्माण कुल 9 आयताकार स्ट्रक्चर के रूप में किया गया है और यह सभी इमारत एक-दूसरे से सेंट्रल स्पाइन के जरिए जुड़ी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest