Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs SA 1st ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है.

Team India

भारत बनाम साउथ अफ्रिका (सोर्स- बीसीसीआई)

India vs South Africa 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. जोहान्सबर्ग के न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेल गये मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 27.3 ओवर में 116 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. भारत की ओर से वनडे में डेब्यू करते हुए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक नाबाद 55 रनों की पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने 52 रन बनाए. अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट और आवेश खान ने 4 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर ने वनडे में डेब्यू मैच खेला. 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital