Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Netherlands PM: नीदरलैंड का पीएम बनने के बाद आया ग्रीर्ट विल्डर्स का बयान, हिंदुओं को लेकर कही ये बात

Netherlands PM: नीदरलैंड में हुए चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद धुर दक्षिणपंथी और इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट विल्डर्स देश के प्रधानमंत्री बने है.

geert wilders

नीदरलैंड के पीएम ग्रीर्ट विल्डर्स

Netherlands PM: नीदरलैंड में हुए चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद धुर दक्षिणपंथी और इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट विल्डर्स देश के प्रधानमंत्री बने है. उनकी पार्टी ने चुनाव में 150 सीटों में से 43 सीटों पर जीत दर्ज की है. ग्रीर्ट विल्डर्स ने जीत के बाद दुनियाभर से मिली बधाई पर धन्यवाद दिया है. जिसमें उन्होंने भारत को लेकर बड़ी बात कही है. ग्रीर्ट विल्डर्स ने कहा कि वह हमेशा उन हिंदुओं का समर्थन करते रहेंगे, जिनपर केवल इसलिए हमले या फिर मारने की धमकी दी जाती है क्योंकि वे हिंदू हैं.

हिंदुओं का खुलकर करते हैं समर्थन

नीदरलैंड के पीएम ग्रीर्ट विल्डर्स हिंदुओं का खुलकर समर्थन करते रहे हैं. उन्होंने नूपुर शर्मा मामले में भी खुलकर अपनी राय रखी थी और शर्मा का समर्थन किया था. अब पीएम बनने के बाद भी वह हिंदुओं के साथ खड़े होने का दावा कर रहे हैं. ग्रीर्ट विल्डर्स इस्लाम की तीखी आलोचना और कठोर अप्रवासन नीतियों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

पोस्ट शेयर कर कही ये बात

पीएम ग्रीर्ट विल्डर्स ने बधाई देने वालों को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि “भारत से कई तरह के संदेश आए. मैं हमेशा उन हिन्दुओं का समर्थन करूंगा जिन पर केवल हिंदू होने के कारण बांग्लादेश, पाकिस्तान में हमला किया जाता है या मारने की धमकी दी जाती है या फिर मुकदमा चलाया जाता है.”

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: नीलम के परिजनों को कोर्ट देगी मिलने की अनुमति? संसद कांड मामले में आज आ सकता है कोर्ट का अहम फैसला

मस्जिदों और कुरान पर प्रतिबंध लगाने की कही थी बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लाम विरोधी ग्रीर्ट विल्डर्स के पीएम बनने से नीदरलैंड के साथ ही यूरोपीय राजनीति को हिलाकर रख देगी. विल्डर्स पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के अलावा इस्लाम को पिछड़ा धर्म बता चुके हैं. विल्डर्स कई बार खुले मंच से बोल चुके हैं कि वे नीदरलैंड में मस्जिदों और कुरान पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं. उन्होंने एक टीवी पर बहस के दौरान पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा का खुलकर समर्थन किया था. उन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में लिखा था कि “अल-कायदा जैसे इस्लामी आतंकवादियों के आगे कभी न झुकें, वे बर्बरता का प्रतिनिधित्व करते हैं. पूरे भारतीय राष्ट्र को अब नूपुर शर्मा के पक्ष में एकजुट होना चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital