Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi in Kashi: प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी 19 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi in Kashi: अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की है. साथ ही यूपी को देश के विकास में अहम बताया है.

PM Modi in Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है और पीएम मोदी ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है. इसके अलावा अपने संसदीय क्षेत्र समेत पूरे उत्तर प्रदेश को पीएम ने करीब 19 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सर्ववेद मंदिर का लोकार्पण भी किया है. पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की जनता को भी संबोधित किया, “आज वाराणसी से दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई है. आज से मऊ-दोहरीघाट ट्रेन भी शुरू हो रही है, इस लाइन के शुरू होने से बड़हलगंज, हाटा, आदि क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होने वाला है.”


यह भी पढ़ें-Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे की 1500 पेज की रिपोर्ट आज की गई कोर्ट में पेश, ASI ने जज को दिखाईं मूर्तियां-घड़ा और सैकड़ों चिह्न

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से 9 आग्रह किए हैं.

  • पानी की बूंद-बूंद बचाइए और जल संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक करिए।
  • गांव-गांव जाकर लोगों को डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरुक करिए।
  • अपने गांव, अपने मोहल्ले, अपने शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए काम करिए।
  • जितना हो सके आप लोकल को, स्थानीय प्रोडक्ट्स को प्रमोट करिए, मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करिए।
  • जितना हो सके, पहले अपने देश को देखिए, अपने देश में घूमिए और अगर दूसरे देश जाना हो, तब जाइए।
  • प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करते रहिए।
  • मिलेट्स को श्री-अन्न को अपने जीवन में शामिल करिए, इसका खूब प्रचार-प्रसार करिए.
  • फिटनेस योग हो, स्पोर्ट्स हो, उसे भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाइए.ट
  • कम से कम एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उसकी मदद करिए। ये भारत में गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो सदियों तक विश्व के लिए आर्थिक समृद्धि और भौतिक विकास का उदाहरण रहा है…भारत ने कभी भौतिक उन्नति को भौगोलिक विस्तार और शोषण का माध्यम नहीं बनने दिया। भौतिक प्रगति के लिए भी हमने आध्यात्मिक और मानवीय प्रतीकों की रचना की…” बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी में विकासशील भारत संकल्प यात्रा के तहत काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के तहत आयोजित खेलों के विजेताओं के साथ बातचीत की.

यह भी पढ़ें-Orai Road Accident: उरई में भीषण सड़क हादसा, लोडर को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे और दादी सहित 4 की मौत, दर्जनों घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जो लोग वंचित थे, उन्हें ये विश्वास है कि एक दिन उन्हें भी नीतियों का लाभ मिलेगा। लोगों के विश्वास से देश का विश्वास भी बढ़ा है कि 2047 तक भारत ज़रूर आगे बढ़ेगा. पीएम ने बनारसी अंदाज में संवाद करते हुए लोकार्पित परियोजनाओं से मिलने वाले लाभ बताए। अबसे कुछ ही दिन में चुनाव है, यह मोदी की गारंटी है तीसरी बार में देश को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital