Bharat Express DD Free Dish

अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग

अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस की पेंट्री कार में शुक्रवार तड़के आंध्र प्रदेश के गूडूर रेलवे जंक्शन के पास आग लग गई. हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक हीटर को बंद नहीं किया गया, जिसके कारण आग लग गई. उन्होंने बताया कि देर रात पौने तीन बजे पॉइन्टमैन (रेल लाइन को बदलने वाला व्यक्ति) ने ट्रेन के गूडूर पहुंचते ही पेंट्री कार से धुआं निकलते देखा और अन्य अधिकारियों को सचेत किया. ट्रेन को तुरंत ही गूडूर जंक्शन पर रोका गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read