Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कुश्ती फेडरेशन को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, 24 घंटे में बनेगी एड-हॉक कमेटी

भारतीय ओलंपिक संघ ने कुश्ती फेडरेशन चलाने के लिए 24 घंटे के भीतर एड हॉक कमेटी बनाएगा.

WFI

डब्ल्यू एफ आई (सोर्स- फाइल फोटो)

Indian Olympic Association: भारतीय ओलंपिक संघ ने कुश्ती फेडरेशन चलाने के लिए 24 घंटे के भीतर एड हॉक कमेटी बनाएगा. इस कमिटी में तीन सदस्य होगी, जिसमें एक महिला को भी शामिल किया जाएगा. इस कमेटी को बनाने का ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की मान्यता रद्द कर दी है.

एड हॉक कमेटी बनाएगा ओलंपिक संघ

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब कुश्ती संघ को चलाने के लिए इस तरह की समिति का गठन किया गया है. इसी साल अप्रैल में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बाद दो सदस्यीय समिती का गठन किया गया था. जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी परिषद के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा और संघ की खिलाड़ी सुमा शिरूर को शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें- “मेरा कुश्ती संघ से कोई लेना देना नहीं…और न ही संजय सिंह से कोई रिश्ता”, WFI के मान्यता रद्द होने पर बोले सासंद बृजभूषण

भारत सरकार ने रद्द की कुश्ती संघ की मान्यता

भारतीय कुश्ती महासंघ में काफी समय से विवाद चल रहा है. जिसको लेकर रविवार को भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने संघ की मान्यता रद्द कर दी, वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया. खेल मंत्रालय ने यह कार्रवाई कुश्ती संघ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप को यूपी के गोंडा में कराने का ऐलान के बीाद की है.

ये भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका

खेल मंत्रालय ने मान्यता रद्द करने का बताया कारण

डब्ल्यूएफआई की मान्यता रद्द करने को लेकर खेल मंत्रालय ने कहा कि कुश्ती संघ ने डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं किया, जिससे यह नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड का उल्लंघन है. ऐसे फैसले कार्यकारी समिति लेती है. खेल मंत्रालय ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि कुशश्ती संघ ने खेल संहिता की पूरी तरह से नजरअंदाज किया है. इसके साथ ही इस पर पिछले पदाधिकारियों का भी प्रभाव दिखाई देता है.

बता दें कि गुरुवार को कुश्ती संघ चुनाव के परिणाम आए थे, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी. चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर से पहलवानों से विरोध कर दिया. साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया. वहीं पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना मेडल वापस करने की घोषणा कर दी थी. अब खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की मान्यता को रद्द कर दिया है. वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष को भी सस्पेंड कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital