Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Cabinet Expansion: विधायकों को किया जा रहा फोन, राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम मोहन यादव ने सौंपी 28 MLA की लिस्ट

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में आज (25 दिसंबर) मोहन सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Cabinet expansion

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में आज (25 दिसंबर) मोहन सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सीएम डॉ. मोहन यादन ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से राजभवन में मुलाकात मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट भी सौंप दी है. इसी बीच मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के पास अब फोन जाने शुरू हो गए हैं. जिसमें अब तक कई विधायकों को फोन करके भोपाल आने के लिए कहा गया है. शाम को करीब 4 बजे 28 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ लेने वालों में 4 से 5 सांसद भी शामिल हो सकते हैं. ये भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.

विधायकों को भोपाल से किया जा रहा फोन

जिन विधायकों को फोन किया गया है. उस लिस्ट में प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, अर्चना चिटनीस, विजय शाह और गोविंद राजपूत के नाम प्रमुख हैं. इसके अलावा संभावित चेहरों में राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, भूपेंद्र सिंह, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रदीप लारिया, एदल सिंह कंसाना, चेतन कश्यप, अर्चना चिटनिस, नागर सिंह चौहान, निर्मला भूरिया, ओम प्रकाश धुर्वे, नारायण कुशवाहा, कुंवर सिंह टेकाम, विष्णु खत्री कृष्णा गौर और रामेश्वर शर्मा शामिल हैं. संभावित मंत्री भोपाल की ओर रवाना भी हो चुके हैं. भोपाल से विश्वास सांरग और कृष्णा गौर को मंत्रिपद के लिए फोन गया है. ये भी मंत्री बनेंगे.

यह भी पढ़ें- TMC MP: टीएमसी सांसद ने फिर की उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी की मिमिक्री, बोले- धनखड़ ने छोटी सी बात का रोना देश-विदेश में रोया

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी. कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव बीते दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. इस दौरान कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर आलाकमान के साथ उन्होंने चर्चा की. मध्य प्रदेश में कैबिनेट में फिलहाल केवल तीन सदस्य हैं, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Pandit Madan Mohan Malaviya: पं. मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती आज, उनकी संकलित रचनाओं का विमोचन करेंगे PM मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital