Bharat Express DD Free Dish

Accident: आगरा और पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्जनों गाड़ियां आपस में टकराईं, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Accident: उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे का भयानक असर दिखाई दिया. यहां पर एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

Road Accident

आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्जनों गाड़ियां आपस में टकराईं

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर एनसीआर, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मद्य प्रदेश में बुधवार (27 दिसंबर) की सुबह घना कोहरा छा गया. कोहरा छाने से कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई. जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. इसी बीच यूपी में कई सड़क हादसे हुए. जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं गाड़ियां

मिली जानकारी के मुताबिक, उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे का भयानक असर दिखाई दिया. यहां पर एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. कोहरे के बीच एक के बाद एक 3 बसें, एक ट्रक, 2 कार सहित 6 वाहन भिड़ गए. ये वाहन लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे.

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

वहीं एक डबल डेकर बस भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जिसमें से गंभीर घायलों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 2 लोगों की मौत

दूसरी ओर बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बीती रात ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई थी. बस पंजाब से वृंदावन जा रही थी. मरने वालों में दोनों महिलाएं हैं. घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. ग्रेटर नोएडा में भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी हुई जीरो, घने कोहरे ने दी दस्तक, ठंड से कांपते दिखे लोग

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहा. यूपी की राजधानी लखनऊ में 25 मीटर, प्रयागराज में 25 मीटर वाराणसी में 50 मीटर और झांसी में 200 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 200 मीटर, राजस्थान के गंगानगर में 50 मीटर, दिल्ली के सफदरजंग में 50 मीटर, दिल्ली के पालम में 125 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read