Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP News: नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता बने यूसुफ, मस्जिद में पढ़ी नमाज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

UP News: Naib Tehsildar Ashish Gupta became Yusuf police engaged in investigating the case

नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता

नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता

UP News: यूपी से धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक, हमीरपुर जिले में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने इस्लाम कबूल लिया है. अब नायब तहसीलदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक मस्जिद में नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं. जब ये खबर प्रशासन तक पहुंची तो जांच के लिए एक तहसीलदार को मौके पर भेजा गया. सच्चाई जानने के बाद उनके खुद के पैरों तले जमीन खिसक गई.

6 के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार की पत्नी आरती यज्ञसैनी उर्फ आरती गुप्ता ने थाना कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र दिया है. इसके आधार पर पांच नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई. मस्जिद के मौलाना और मुन्ना को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर जिले में तहसील मौदहा के नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने धर्म परिवर्तन कर मो.यूसुफ बनकर कस्बे की मस्जिद में दो दिन नमाज पढ़ने गए. मामला प्रकाश में आते हीं उनकी जांच हो गई. बुधवार को उनकी पत्नी ने पांच नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन का मामला दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें: ‘…हर सैनिक हमारे परिवार के सदस्य के समान, कोई आपके ऊपर नजर डाले ये हमें कतई बर्दाश्त नहीं’, कश्मीर में बोले रक्षामंत्री राजनाथ

मस्जिद के अधिकारियों ने अधिकारियों को दी सूचना

बता दें कि मस्जिद ने अपने आप को विवाद को बचाने के लिए इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी. जिसकी जांच करने के लिए बीती रात तसीलदार मौके पर पहुंचे थे. जिन्होंने मौके पर मौजूद कई लोगों के बयान दर्ज करते हुए दस्तखत कराए हैं. मस्जिद के मुअज्जिन मुहम्मद मुस्ताक ने बताया कि एक अज्ञात शख्स लगातार नमाज पढ़ने आ रहा था. जो अपना नाम मुहम्मद यूसुफ बता रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism