Bharat Express DD Free Dish

मेरठ में धर्म छुपाकर संबंध बनाने का मामला सामने आया, युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची

मेरठ में धर्म छुपाकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है. एक युवती ने मेरठ में एसएसपी ऑफिस पहुंच कर एक युवक पर धर्म छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया. बुटिक चलाने वाली ने मुजम्मिल नाम के युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने उसको श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी भी दी है. युवती ने बताया उसने उसे टिंकू/शिवम नाम बताकर पहले प्रेम जाल में फंसाया. शक होने पर छानबीन की तो युवक की हकीकत सामने आई. युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवक ने अब तक उससे लाखों रुपये भी ठग लिए हैं. यह मामला पल्लवपुरम थाना का है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read