Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand News: हजारीबाग में वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, बड़ी दुर्घटना टली

हालांकि सफाई कर्मियों और स्टेशन कर्मियों ने तुरंत रास्ता साफ कर दिया और वंदे भारत हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची तथा स-समय पटना के लिए प्रस्थान कर गई.

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Jharkhand News: हजारीबाग रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई. यह हादसा स्टेशन से महज 400 मीटर दूर लूप लाइन के पास हुआ. दरअसल, शाम 7 बजे रांची से पटना जाने के क्रम में  हजारीबाग रेलवे स्टेशन से महज 400 मीटर दूर लूप लाइन के पास वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई, जिससे थोड़ी देर के लिए वंदे भारत ट्रेन को वहीं पर रोकना पड़ा.

यह भी पढ़ें: Gujrat News: स्मार्ट मीटरिंग को लेकर गुजरात सरकार के साथ आरईसीपीडीसीएल ने साइन किया MoU, स्टार्टअप्स और विकास को मिलेगा बढ़ावा

स्टेशन कर्मी की मुस्तैदी के कारण टली दुर्घटना

हालांकि सफाई कर्मियों और स्टेशन कर्मियों ने तुरंत रास्ता साफ कर दिया और वंदे भारत हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची तथा स-समय पटना के लिए प्रस्थान कर गई. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रास्ते में जानवर के आ जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई है चुकी वंदे भारत ट्रेन की स्पीड काफी तेज होती है और ऐसे में किसी जानवर का एकाएक सामने आ जाना खतरे से खाली नहीं है.  हालांकि रेलवे स्टेशन के करीब होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी जिससे गाय को भी मामूली चोटे आई है तथा ट्रेन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और स्टेशन कर्मियों की मुस्तैदी के कारण यातायात भी ज्यादा देर बाधित नहीं हुई है परंतु ऐसी घटना दोबारा ना घटे इस पर स्टेशन प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital