Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Police: बरेली में दारोगा से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मामला निपटाने के लिए मांग रहे थे 50 हजार की घूस, रिपोर्ट दर्ज

Bareilly: एसएसपी सुशील चंद्रभान से परिजनों ने शिकायत की है. इसी के बाद दारोगा पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही प्रकरण की जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

मृतक की फाइल फोटो-सोशल मीडिया

UP Police: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दारोगा से परेशान होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है. इस घटना के बाद से यूपी पुलिस में हड़कम्प मच गया है. मृतक युवक के परिजनों ने दारोगा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही परिजनों ने एसएसपी सुशील चंद्रभान से शिकायत भी की है, इसके बाद उन्होंने दारोगा पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पूरे प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, घटना सोमवार देर शाम फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के भिटौंरा रेलवे स्टेशन के माधोपुर ओवरब्रिज के पास की है. बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के पास ही रोहित पाल नाम के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कम्प मच गया था. छानबीन के बाद पुलिस को रोहित के परिवार के बारे में पता चला और फिर उनको सूचना दी गई. मृतक रोहित की उम्र 27 साल बताई जा रही है. वह गांव फिरोजपुर का रहने वाला था. पूरे प्रकरण को लेकर मृतक रोहित के परिजनों ने एसएसपी से शिकायत करते हुए दारोगा पर आरोप लगाया है और बताया है कि, उनके बेटे रोहित पर गांव की एक युवती को गायब करने का आरोप लगाकर दारोगा उसे लगातार परेशान कर रहे थे, जबकि इस सम्बंध में युवती के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी. परिजनों ने ये भी बताया कि, दो दिन पहले ही युवती अपने घर भी लौट आई थी. बावजूद इसके दारोगा रोज घर पर आकर उनके बेटे को धमकाते थे और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे कह रहे थे कि तू लड़की को भगा कर ले गया है. अगर मामला निपटाना है तो 50 हजार रुपए दे दो, नहीं तो जेल में डाल देंगे.

ये भी पढ़ें- UP News: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को यूपी में अवैध तरीके से बसाने वाले अबू सालेह को UP ATS ने किया गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों को ऐसे दे रहा था अंजाम

पूरे परिवार ने आरोप लगाया कि इसी से परेशान होकर उनके बेटे ने मौत को गले लगा लिया. इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. तो वहीं फतेहगंज पश्चिमी में तैनात दारोगा के खिलाफ एसएसपी सुशील चंद्रभान ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया है. इसी के साथ कहा है कि, युवक के प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या और दारोगा द्वारा प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच कराई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital