Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने शुरू किया 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान, ऑडियो जारी कर दी जानकारी

PM Modi: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

pm modi audio

पीएम मोदी ने जारी किया ऑडियो संदेश

PM Modi: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. कार्यक्रम से पहले आज (12 जनवरी) पीएम मोदी ने एक संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वह 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान की आज से शुरुआत कर रहे हैं.

“मैं आज से 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहा हूं”

पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि “अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है…”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital