Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: “…जय श्री राम”, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलने के बाद बोले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, कही ये बात

Ramlala Pran Pratishtha: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “तारीखी लम्हें, ऐतिहासिक पल का सौभाग्यशाली गवाह बनने का आमंत्रण…”

फोटो क्रेडिट @naqvimukhta

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहता है. तो वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगातार देश के प्रमुख लोगों व वीवीआईपी को निमंत्रण भेजे जाने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता भेजा गया है. शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख चंदर वाधवा ने निमंत्रण दिया. तो वहीं इसको लेकर नकवी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं.

निमंत्रण को लेकर विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख चंदर वाधवा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. तो वहीं इस सम्बंध मे मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने अधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “तारीखी लम्हें, ऐतिहासिक पल का सौभाग्यशाली गवाह बनने का आमंत्रण… विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख चंदर वाधवा ने आज मुझे 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का निमंत्रण दिया. जय श्री राम.”

 

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: उज्जैन से राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

राष्ट्रपति को भी दिया गया निमंत्रण

बता दें कि 22 जनवरी के कार्यक्रम में देश भर के सैकड़ों वीवीआईपी और साधु-संतों के साथ ही फिल्मी व खेल जगत से सम्बंधित जाने-माने लोग अयोध्या पहुंचेंगे. इस मौके पर 100 से अधिक चार्टेड प्लेन अयोध्या में उतरने की सम्भावना जताई जा रही है. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनको 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया.

30 हजार से अधिक लोगों के रुकने की हो रही है व्यवस्था

मालूम हो कि 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में मेहमानों के रुकने से लेकर हर चीज की व्यवस्था की जा रही है. योगी सरकार के निर्देश पर शासन-प्रशासन स्तर पर प्रतिदिन 30 हजार लोगों के अयोध्या में रुकने की व्यवस्था की जा रही है. तो वहीं माना जा रहा है कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ सकती है. तो वहीं 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का भी बंदोबस्त किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं व पर्यटकों के रुकने की चाक-चौबंद तैयारी कर रहा है. इसके लिए होटल, धर्मशाला-गेस्ट हाउस, होम स्टे-पेइंग गेस्ट, टेंट सिटी- आश्रय स्थल, डॉरमेट्री आदि में व्यवस्था की जा रही है. तो वहीं अयोध्या के हर मंदिर व मठों को भी सजाया जा रहा है. साथ ही अयोध्या की हर गली और चौराहे सज कर तैयार हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital