Bharat Express DD Free Dish

आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है- राहुल गांधी पर CM हिमंता बिस्वा सरमा का तंज

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अभी मैंने देखा है कि उनका(राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है. चेहरा बदलना कोई बूरी बात नहीं है. आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है. राहुल गांधी गुजरात में दिखाई भी नहीं देते हैं, आजकल एक अतिथी के रूप में आए हैं. हिमाचल में चुनाव खत्म हो गया पर वे वहां भी नहीं गए थे. जिन प्रदेशों में चुनाव नहीं है, राहुल गांधी वहीं जाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read