Bharat Express DD Free Dish

तेलंगाना- कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एम. शशिधर रेड्डी ने पार्टी छोड़ दी

तेलंगाना में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एम. शशिधर रेड्डी ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी. शशिधर रेड्डी ने कहा कि वह 25 नवंबर को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे. एम. शशिधर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एम. चन्ना रेड्डी के बेटे हैं. शशिधर रेड्डी, कई दशकों से एक निष्ठावान कांग्रेसी थे और उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं के ‘कांग्रेस लॉयलिस्ट्स फोरम’ का नेतृत्व भी किया. उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read