Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अयोध्या जाकर बाल मुढवाऊंगा…कसम नहीं हुई पूरी फिर क्यों पगड़ी उतार रहे हैं सम्राट चौधरी?

Samrat Chaudhary Turban: सम्राट चौधरी अयोध्या जाकर बाल मुढवाएंगे और पगड़ी उतारेंगे. उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी.

Samrat Chaudhary

Samrat Chaudhary Turban: बिहार में एनडीए सरकार की वापसी हो चुकी है. नीतीश कुमार लगातार 9वीं बार प्रदेश के सीएम बने हैं. वहीं भाजपा की ओर से इस बार सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. इस बीच खबर है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या जाकर पगड़ी उतारेंगे और बाल मुढवाएंगे. बता दें कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को सीएम पद से उतारने के बाद ही पगड़ी उतारने की बात कही थी.

यह भी पढ़ेंः Noida News: ‘पहले शराब पिलाई फिर पीट-पीटकर मार डाला’, You Tuber की हत्या के 7 कातिल, 2 गिरफ्तार

सम्राट चौधरी सोमवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है. उन्होंने कहा कि जब मुझे जन्म देने वाली मां छोड़कर चली गई तो मैंने मुरेठा बांधा था. उसी समय भाजपा आलाकमान ने मुझे पार्टी का अध्यक्ष बनाया था. उस समय में मैंने भावुकता में मुरैठा बांधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाकर ही मुरैठा खोलूंगा. ऐसे में भाजपा आलाकमान ने निर्णय लिया है कि वे नीतीश जी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे.

अयोध्या जाकर बाल मुढवाऊंगा

सम्राट ने कहा कि मैं भाजपा का अनुशासित सिपाही हूं. ऐसे में मुरैठा बांधना मेरा व्यक्तिगत निर्णय था अब हमारी सरकार बन गई है तो मैं अयोध्या जाऊंगा और पगड़ी उतारकर बाल मुढवाऊंगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि 2020 में बहुमत मिलने के साथ नीतीश जी के हमने मिलकर सरकार बनाई. चुनाव से पहले हमनें 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था. अब हमारी सरकार 1.75 लाख लोगों को नौकरी देगी इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव आज, आंकड़ों में आप-कांग्रेस का गठबंधन भाजपा पर भारी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital