Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत

ऑटो में सवार लोग गोरखपुर महानगर से आँखों का उपचार करवाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए.

ऑटो के उड़े परखच्चे

Kushinagar Road Accident: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसा हो रहा है. ताजा खबर जिला कुशीनगर से सामने आ रही है. यहां दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है व चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. खबर सामने आ रही है कि, घटना के बाद बीच सड़क चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर तत्काल पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया. जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि, मृतकों में एक पुरुष सहित तीन महिलाएं शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH 28 दर्दनाक हादसा होने के बाद चीख-पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को इतनी जोर से टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए और सवारियां बुरी तरह से घायल हो गई. चीख-पुकार सुनने के बाद आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

कोहरे का कारण हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि, हादसे में 4 लोगों की मौत, 4 लोग घायल हो गए. 1 पुरुष सहित 3 महिलाओं की मौत हुई है. घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा, सभी की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है. तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, घने कोहरे का कारण यह हादसा हुआ है. हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया क्रॉसिंग के पास NH 28 पर हुआ है.

ये भी पढ़ें-UP News: कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि, ऑटो में सवार लोग गोरखपुर महानगर से आँखों का उपचार करवाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भेजा गया है तो वहीं कुछ घायलों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया है. हादसे में शिकार सभी लोग हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पिड़रा, पैकौली के साथ ही संखापार माफी के निवासी बताए जा रहे हैं.

कानपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बता दें कि रविवार रात 2 बजे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात में भी भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, घटना हाइवे पर हुई है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलटने से कार सवार 8 लोग तालाब में डूब गए थे, जिसमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई है और अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital