Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का हाथ थाम लेगी RLD? केशव प्रसाद मौर्य ने दिया संकेत

UP Politics: सपा की ओर से रालोद को 7 सीटें दी गई हैं तो वहीं रालोद 8 सीटें मांग रही है. हालांकि हाल ही में अखिलेश और जयंत ने गठबंधन की घोषणा की थी.

फोटो-सोशल मीडिया

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव आने में अब महीना-डेढ़ महीना ही रह गया है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है. कहीं कुनबा बढ़ाने का प्रयास हो रहा है तो कहीं उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं. इस बीच सपा को हिला देने वाला बयान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से आ रहा है.

दूसरी ओर यूपी की राजनीति में चर्चा तेजी से हो रही है कि, आने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो सकते है. फिलहाल इस चर्चा को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि, ”मुझे इसकी जानकारी नहीं है.” तो वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो रालोद भाजपा के सम्पर्क में है.

सपा के साथ है रालोद

बता दें कि रालोद फिलहाल समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है. अखिलेश यादव ने रालोद के लिए सीटों को घोषणा भी कर दी है. सपा की ओर से रालोद को 7 सीटें दी गई हैं तो वहीं रालोद 8 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.

यूपी की राजनीति में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रोलाद प्रमुख जयंत चौधरी की दोस्ती के बारे में कौन नहीं जानता है तो वहीं कई बार जयंत चौधरी इस बात को लेकर साफ कह चुके हैं कि वह सपा का साथ नही छोड़ेंगे, लेकिन इन दिनों इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि लोकसभा चुनाव से पहले रालोद भाजपा में शामिल हो सकती है.

 

ये भी पढ़ें-Deoria News: फर्जी अंकपत्र के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे शिक्षक को STF ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

हालांकि यूपी में रालोद भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) का हिस्सा है. बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट कर गठबंधन होने की घोषणा की थी. हालांकि राजनीतिक गलियारे में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि लोकसभा चुनाव से पहले रालोद एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है. माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग मामले में जयंत अखिलेश से खुश नहीं हैं. वह यूपी में 8 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं जबकि सपा की ओर से उनको 7 सीटें ही मिली हैं तो वहीं सपा रालोद को वे सीटें नहीं दे रही है जो सीटें रालोद चाहती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital