Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haldwani Violence: “दंगाइयों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि मिसाल बनेगी”, सीएम धामी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हलद्वानी में हुई हिंसा के बाद सरकार उप्रदवियों पर सख्त कार्रवाई करने में जुट गई है.

CM Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हलद्वानी में हुई हिंसा के बाद सरकार उप्रदवियों पर सख्त कार्रवाई करने में जुट गई है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अराजकता फैलाने वालों पर सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी, जो आने वाले समय में नजीर बनेगी. सीएम ने कहा कि इस हिंसा में शामिल दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो भविष्य के लिए मिसाल कायम करेगी.

सीएम ने दिए जांच के आदेश

सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए. इसके साथ ही इस हिंसा की जांच रिपोर्ट 15 दिनों में पेश करने के लिए कहा है. सीएम ने बैठक में कहा कि “”जिसने भी कानून तोड़ने का काम किया है कानून उसके साथ सख्ती से काम करेगा. हम दंगाइयों को नहीं बख्शेंगे.” सीएम ने सख्त लहजा अख्तियार करते हुए कहा कि जिन्होंने भी देवभूमि उत्तराखंड की शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया है, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. दंगाइयों पर सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी, जो आने वाले समय के लिए मिसाल बनेगी.

घायलों से सीएम ने की मुलाकात

सीएम ने इससे पहले हलद्वानी में हुई हिंसा के बाद घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया था. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने के बाद अस्पताल में भर्ती पुलिस कर्मियों और पत्रकारों का हालचाल भी जाना.

यह भी पढ़िए: PM मोदी इस तारीख को UAE जाएंगे, अरब मुल्क में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, 2015 के बाद यह उनकी 7वीं यात्रा

सुनियोजित तरीके से किया गया दंगा

सीएम ने कहा कि देवभूमि की कानून-व्यवस्था को खराब करने के लिए सुनियोजित तरीके से दंगा किया गया. महिला पुलिस कर्मियों पर दंगाइयों ने पथराव किया. कई पत्रकारों को जलाने की कोशिश की गई. थाने का घेराव कर पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई. अब कानून अपना काम करेगा.

अवैध मदरसे को गिराने पहुंची थी टीम

बता दें कि 8 फरवरी को नैनीताल जिले के हलद्वानी शहर में बनभूलपूरा में अवैध मदरसा गिराने पहुंची नगर निगम की टीम पर अराजतक तत्वों ने हमला बोल दिया था. जिसमें पुलिस के कई वाहनों को आघ के हवाले कर दिया गया और पुलिस कर्मियों पर जमकर पथराव किया गया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए थे. हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital