Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डेविस कप: क्रोएशिया को हराकर फाइनल में आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर 19 साल में पहली बार डेविस कप फाइनल में प्रवेश किया. आस्ट्रेलिया ने अपना 28वां और अंतिम खिताब 2003 में जीता था. लेटन हेविट की टीम शुक्रवार को पहला एकल गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रही. फिर आस्ट्रेलिया की युगल जोड़ी ने निर्णायक मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की. आस्ट्रेलिया के लिए 1999 से 2018 तक रिकॉर्ड 43 डेविस कप मुकाबले खेल चुके हेविट ने कहा, मुझे बहुत गर्व है. आस्ट्रेलिया का इस प्रतियोगिता में वास्तव में शानदार इतिहास है. दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा का सामना शनिवार को इटली से होगा. (भाषा)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital