Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी में इस हॉट सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी ने जारी की 5 सीटों के लिए नई लिस्ट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव बदांयू सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जानकारी रहे कि सपा ने अब तक 31 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है.

Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नया लिस्ट जारी किया है. जिसमें 5 नए कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं. बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) बदांयू सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जानकारी रहे कि सपा ने अब तक 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

धर्मेंद्र यादव को क्यों नहीं मिला बदायूं से टिकट

शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट (Badaun Lok Sabha Constituency) से सपा की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि इस सीट से धर्मेंद्र यादव दो बार लोक सभा सदस्य रह चुके हैं. इस बार इनको बदायूं से टिकट नहीं दिया गया है. पिछली बार वे हार गए थे. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि समाजवादी पार्टी का यह फैसला स्वामी प्रसाद मौर्य की घेराबंदी के लिए है. वहीं बीजेपी ने इस सीट से पिछले लोक सभा चुनाव में संघमित्रा मौर्य को टिकट दिया था. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी.

सपा की नई लिस्ट में कौन-कौन?

  1. शिवपाल सिंह यादव- बदायूं
  2. अजेंद्र सिंह राजपूत- हमीरपुर
  3. इकरा हसन- कैराना-
  4. प्रवीण सिंह ऐरन- बरेली
  5. सुरेन्द्र सिंह पटेल- वाराणसी

धर्मेंद्र यादव को लेकर क्या है सपा का रूख?

समाजवादी पार्टी की ओर से धर्मेंद्र यादव को लेकर कोई फैसला अब तक नहीं आया है. हालांकि सूर्त्रों के हवाले से खबर है इन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया जा सकता है. चूंकि बदायूं से शिवपाल सिंह यादव को टिकट दे दिया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि धर्मेंद्र यादव कहां से टिकट दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: माफिया अतीक के परिवार की मदद करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कभी भी चल सकता है योगी सरकार का बुलडोजर

यह भी पढ़ें: पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य को डिंपल यादव ने सुनाई खरी-खरी- कहा- “हमने बनाया विधायक”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital