Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mainpuri Bypoll: इटावा रेलवे के इंक्वायरी के माइक से लगे ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे, लोगों ने किया विरोध, कर्मचारी ने कहा- जबरन घुस आए थे कुछ लोग

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है. उनकी जीत के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है.

Mainpuri Bypoll

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव

Mainpuri Bypoll: इटावा रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने शनिवार आधी रात को हंगामा किया. मामला मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) से जुड़ा है. रेलवे स्टेशन पर रात लगभग 11 बजे पूछताछ केंद्र पर लगे माइक से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारों की आवाज आने लगी. जिससे वहां मौजूद यात्री भौचक्के रह गए. इतना ही नहीं, माइक से डिंपल यादव को वोट देने की अपील भी की गई. इसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई.

वहीं, इस मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही जीआरपी भी अपने स्तर से इस मामले की पड़ताल कर रही है. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये हरकत किसने की है.

कुछ भी कहने से बच रहे हैं रेलवे अधिकारी

स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि रेलवे यूनियन से जुड़े कुछ पदाधिकारी प्रयागराज किसी सम्मेलन में जा रहे थे. रात में पूछताछ केंद्र खाली था, जिसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचकर रिकॉर्डेड मैसेज चला दिए. इस दौरान 15 से 20 बार ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए. हालांकि, इस मामले पर रेलवे के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

बीजेपी प्रत्याशी ने जताई नाराजगी

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सपाई बौखलाए हुए हैं. ये घटना उनकी हार को दर्शाती है. इस मामले में तथ्य जुटाए जा रहे है और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls: ‘…तो BJP के कैंडिडेट को जीता हुआ घोषित कर दिया जाए’ – देर रात प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर आजम खान ने पुलिस पर लगाए कई आरोप 

मुलायम के निधन से खाली हुई थी सीट

बता दें कि समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Bypoll) खाली हई थी. इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है. सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. सैफई परिवार के लिए मैनपुरी सीट को बचाना बेहद जरूरी है. इसके लिए पूरा परिवार एक हो गया है. प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव खुद दिन-रात प्रचार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital