Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haldwani Violence Mastermind: उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक धरा गया, जानिए- 15 दिन बाद कैसे हत्थे चढ़ा?

देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी डिस्ट्रिक्ट में 8 फरवरी 2024 को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने पुलिस-प्रशासन पर जानलेवा हमला किया था. बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित एक अनधिकृत मदरसे और मस्जिद को ढहाने के दौरान वहां हिंसा हुई थी.

Haldwani Violence Mastermind

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया

Haldwani Violence Mastermind Arrested: उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हो चुका है. उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई के डर से भागकर अब्दुल दिल्ली आ गया था. दिल्ली में उसे पुलिस ने शनिवार, 24 फरवरी को धर दबोचा. हालांकि, उसने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है. इस पर 27 फरवरी को सुनवाई होगी.

Haldwani Voilence Update

8 फरवरी को किया गया था पुलिस-प्रशासन पर हमला

गौरतलब हो कि बीते 8 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक अवैध मदरसा को ढहाने के दौरान हिंसा भड़की थी. कट्टरपंथियों की भीड़ ने हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस थाने को घेरकर, पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. उपद्रवियों ने पथराव करके थाने को आग लगा दी थी. इसके अलावा गैर—मुस्लिमों पर भी जानलेवा हमले किए गए थे. बिहार के एक हिंदू युवक को नोंचकर मार डाला गया था. बाद में पटरी के पास उसकी लाश मिली थी.

haldwani

सरकार ने दिए थे दंगाइयों को गोली मारने के आदेश

उत्तराखंड सरकार ने हालात काबू करने के लिए दंगाइयों को घटनास्थल पर ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए थे. पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि हिंसा के पीछे अब्दुल मलिक नामक चेहरा है. पुलिस ने उसे इस हिंसा का मास्टरमाइंड करार दिया. और, घटना के 15 दिन बाद अब पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़िए: हरियाणा हेड कांस्टेबल की हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल-कारतूस बरामद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital