Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi In Bihar: बिहार में डेढ़ लाख करोड़ रु. से ज्‍यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, PM ने दी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांज​लि

पीएम मोदी ने बिहार के बेगुसराय में भी 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण कराया. उन्‍होंने बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए तीन वादे किए. जानिए— अपने संबोधन में उन्होंने क्या कुछ कहा?

PM Modi In Bihar:

पीएम मोदी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर थे. उन्‍होंने यहां बेगुसराय और औरंगाबाद जिले में हजारों करोड़ की अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी शनिवार को पहले बिहार के औरंगाबाद जिले में गए, जहां 21,400 करोड़ रुपए लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उनमें सड़क, रेलवे और नमामि गंगे परियोजना शामिल हैं.

पीएम मोदी ने बेगुसराय में भी 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण कराया. एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए तीन वादे किए. इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस औरंगाबाद की धरती ने अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों जैसे लोगों को जन्म दिया, उसी धरती पर आज बिहार के विकास का एक नया चैप्टर लिखा जा रहा है.

बिहार के विकास के लिए लिखा जा रहा नया चैप्टर- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज नये ज़माने का बिहार की झलक दिखाने वाली सड़क और रेल समेत कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है. उन्‍होंने बिहार के बेगुसराय में कहा, “आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. एक ही कार्यक्रम में सरकार का इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ रहा है. इससे बिहार के नौजवानों को यहीं पर नौकरी के अनेकों नए अवसर बनेंगे.”

पीएम मोदी ने आमस-दरभंगा फोरलेन कॉरिडोर का शिलान्यास किया, इसके अलावा दानापुर-बिहटा फोर लेन एलिवेटेड रोड और पटना रिंग रोड के शेरपुर-दिघवारा फेज के शिलान्यास का जिक्र किया. उन्होंने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आरा बाई पास रेल लाइन और बारह परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. पीएम ने कहा कि बिहार के लोग, विशेष रूप से औरंगाबाद के नागरिक वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का आतुरता से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इससे यूपी और कोलकाता की यात्रा का टाईम जो है वो काफी कम हो जाएगा.

‘कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना पूरे बिहार का सम्मान’

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्‍हें हाल में ही सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था. बिहार के दिवंगत जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले पर पीएम मोदी ने कहा, ‘यह पुरस्कार मिलना पूरे बिहार का सम्मान है. हमें उन पर गर्व होता है.’
पीएम मोदी ने अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भी उल्लेख किया और कहा कि आज मैं माता सीता की भूमि पर हूं, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.

‘सड़क परियोजनाएं विकास की संभावनाओं का द्वार खोलेंगी’

पीएम मोदी ने राज्य में डबल इंजन सरकार की बहाली का जिक्र करते हुए कहा कि आज बिहार उत्साह और आत्मविश्वास से भरा है. पीएम मोदी ने कहा कि अब यहां की सड़क परियोजनाएं पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे शहरों की तस्वीर बदल देंगी. इसी तरह, बोधगया, विष्णुपद, राजगीर, नालंदा, वैशाली और पावापुरी में पर्यटक रुचि के स्थान हैं. अगली बार दरभंगा हवाई अड्डे और बिहटा हवाई अड्डों को भी इस सड़क बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital