Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नफे सिंह राठी हत्याकांड: पुलिस ने गोवा से दबोचे 2 शूटर्स, दोनों नंदू गैंग से जुड़े, अन्य 2 की तलाश जारी

Nafe Singh Rathi murder case:  पुलिस ने हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या मामले में 2 शूटर्स को गोवा से दबोच लिया है. दोनों के नाम सौरव और आशीष है.

Nafe Singh Rathi murder case

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Nafe Singh Rathi murder case: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 2 शूटरों को गोवा से पकड़ लिया है. पकड़े गए शूटर्स का नाम सौरव और आशीष हैं. दोनों दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार दोनों शूटर्स सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े हे. दोनों शूटर्स को झज्जर पुलिस, एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर पकड़ा है.

बता दें कि नफे सिंह राठी 25 फरवरी को अपनी फाॅर्चूनर कार में सवार थे. जब उनकी गाड़ी बराही फाटक के पास पहुंची तो आई-10 में सवार हमलावरों ने पूर्व विधायक पर गोलियां बरसा दीं. इस दौरान शूटर्स ने 40-50 राउंड फायरिंग की. हमले में नफे सिंह के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. जबकि उनकी गाड़ी चला रहे ड्राईवर को भी गोलियां लगी थी. जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी 10वां बजट, सभी वर्गों पर रहेगा फोकस

मामले में झज्जर पुलिस ने नफे सिंह हत्याकांड के 3 आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित यिका था. वहीं आरोपियों की पहचान आशीष, दीपक सांगवान और अतुल के रूप में हुई. बता दें कि हत्या के बाद भी नफे सिंह के बेटों के पास आरोपियों की ओर 18 बार काॅल आई थीं. काॅल कर मीडिया से दूर रहने को कहा जाता था.

ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर में बड़ा हादसा, नहर में कार गिरने से तीन लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल, 3 लापता लोगों की तलाश जारी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital