Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आईएमएफ प्रमुख ने चीन से कोविड पर नियंत्रण के लिए लक्षित नीति अपनाने का आह्वान किया

Edited by Nitish Pandey

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने चीन में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के कुछ दिनों बाद कहा है कि समय आ गया है कि वह व्यापक लॉकडाउन की नीति से हटकर कोविड-19 के लिए अधिक लक्षित दृष्टिकोण की ओर बढ़े. उन्होंने कहा कि नीति में बदलाव की बदौलत तेज महंगाई से जूझ रही वैश्विक अर्थव्यवस्था और बाधित खाद्य आपूर्ति को रास्ते पर लाने की दिशा में सहूलियत होगी. आईएमएफ की प्रबंध निदेशक जॉर्जीवा ने संक्रमण के हर मामले को अलग-थलग करने के लिए चीन के कठोर शून्य-कोविड दृष्टिकोण को नए सिरे से तैयार करने का आग्रह किया क्योंकि इससे लोगों और अर्थव्यवस्था, दोनों पर असर पड़ा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital