Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chandigarh News: चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल हुए AAP पार्षद दोबारा पार्टी में लौटे, एक अभी भी कमल के साथ

चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में 3 पार्षद शामिल हो गए थे. अब उनमें से दो पार्षद फिर से AAP में वापस आ गए हैं.

AAP councilor

बीजेपी से AAP में वापस लौटीं दो पार्षद

चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में 3 पार्षद शामिल हो गए थे. अब उनमें से दो पार्षद फिर से AAP में वापस आ गए हैं. जिनमें पूनम और नेहा का नाम शामिल है. इन सभी ने 18 फरवरी को बीजेपी का दामन थाम लिया था. जिसमें गुरचरण काला अभी भी बीजेपी में हैं.

रिटर्निंग अफसर ने अवैध किए थे वोट

बता दें कि चुनाव में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी. जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव के रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह को जमकर फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे. रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह ने कई बैलेट पेपर पर पेन चलाकर उसे अवैध कर दिया था. जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया था.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर AAP का मेयर बना

वहीं इस फर्जीवाड़े के बाद आम आदमी पार्टी को शिकस्त देकर बीजेपी का मेयर बना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आम आदमी पार्टी को जीत दी गई थी. इसके बाद चंडीगढ़ का मेयर आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार बने थे.

सीजेआई ने की थी तल्ख टिप्पणी

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह लोकतंत्र का मजाक है. लोकतंत्र की हत्या है, हम आश्चर्यचकित हैं’. इस तरह सुप्रीम कोर्ट चुप बैठकर नहीं देख सकता है.

यह भी पढ़ें- ‘विजय बहादुर पाठक, मंगल पांडे, महेंद्र सिंह’, बीजेपी ने जारी की UP-Bihar एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट

30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सांसद किरण खेर के वोट डालने के बाद गिनती शुरू की गई. बीजेपी के पक्ष में 16 वोट पड़े थे, जबकि कांग्रेस और AAP गठबंधन के पक्ष में 20 वोट पड़े थे, लेकिन प्रिजाइडिंग ऑफिसर ने कथित रूप से उनके 8 वोट रद्द कर दिए और 16 पार्षदों के समर्थन वाले बीजेपी के जीत का ऐलान कर दिया. इसके बाद AAP और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital