Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Borewell Accident: दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के 40 फुट गहरे बोरवेल में बच्चा नहीं, गिरा था युवक, 12 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया शव

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि, NDRF, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने बोरवेल के बगल में गड्ढा खोदकर शख्स का शव निकाला है.

NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

Delhi Borewell Accident:  दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बोरवेल में बच्चा नहीं बल्कि एक 30 साल का युवक गिरा था, जिसकी मौत हो चुकी है. वह शनिवार-रविवार (10 मार्च) की देर रात एक बजे 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था. करीब 12 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव निकाला गया है. फिलहाल शख्स की अभी पहचान नहीं हो सकी है. दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी रविंदर सिंह ने रविवार सुबह घटना को लेकर बताया था कि बोरवेल में एक बच्चे के गिरने की सूचना मिली थी, लेकिन रेस्क्यू के दौरान पता चला कि बोरवेल में 18 से 20 साल का युवक गिरा है. इसके बाद दोपहर में जब शव बाहर निकाला गया तो पता चला कि शख्स की उम्र 30 साल है.

बगल में गढ्ढा खोदकर निकाला गया शव

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि, NDRF, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने बोरवेल के बगल में गड्ढा खोदकर शख्स का शव निकाला है. उन्होंने बताया कि इससे पहले बोरवेल में रस्सी डालकर रेस्क्यू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली थी. तो वहीं मौके पर देखने के लिए जल मंत्री आतिशी भी पहुंची थीं. उन्होंने कहा- शख्स के बोरवेल रूम में घुसने और बोरवेल में गिरने की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा था कि रात को जब रेस्क्यू टीम प्लांट पर पहुंची थी, तब बोरवेल वाले सेक्शन में ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर ऑपरेशन शुरू किया गया था. उन्होंने कहा कि, किसी को भी प्लांट में बोरवेल के पास जाने की अनुमति नहीं होती है. वह बोलीं कि पुलिस जांच कर रही है कि रात को ऐसा कैसे हुआ. आतिशी ने शख्स के शव निकाले जाने के बाद कहा कि मामले की जांच होगी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, मैं NDRF की टीम का धन्यवाद करती हूं.

ये भी पढ़ें-“मेरी आवाज सुनो, मैं अलेक्जेंडर…” टेलीफोन का आविष्कार कर आज के दिन ही पहली बार अपने मित्र से बोले थे ग्राहम बेल

 

डिप्टी कमिश्नर ने कही ये बात

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विचित्र वीर ने रविवार सुबह मीडिया को जानकारी दी कि, विकासपुर पुलिस स्टेशन में शनिवार रात करीब 1 बजे फोन आया था कि, बोरवेल में एक युवक गिरा है. इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची तो मौके पर पता चला कि बोरवेल में बच्चा गिरा है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिय गया था. हालांकि, रविवार सुबह मालूम हुआ कि, बोरवेल में बच्चा नहीं युवक ही गिरा है. फिलहाल उसके शव को बाहर निकाल लिया गया है और उसकी शिनाख्त की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital