Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी का एक ही दिन में दुनिया को दो मैसेज, पोखरण में दिखाई ताकत तो साबरमती से दिया शांति का संदेश

PM Modi gave two messages to world in day: पीएम मोदी ने आज दुनिया को शांति और शक्ति का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने पोखरण में भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस की सराहना की.

PM Modi gave two messages to world in day

साबरमती आश्रम में पीएम मोदी.

PM Modi gave two messages to world in day: पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर थे. सबसे पहले वे गुजरात के साबरमती पहुंचे जहां उन्होंने बापू के आश्रम में एक पौधा लगाया. वहीं उनके विजन से बापू के कोचरब आश्रम को भी नया आकार मिला. इसके बाद पीएम राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस की सराहना की. ऐसे में आज पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को शांति से लेकर शक्ति का संदेश दिया.

पीएम मोदी ने आज के दिन की शुरुआत साबरमती स्थित कोचरब आश्रम के उद्घाटन से की. इस आश्रम का कायाकल्प पीएम मोदी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है. आश्रम पहले जर्जर हो गया था. दीवारों पर काई जमीं रहती थीं. कई खंभे टूटने की कगार पर थे. मोदी सरकार ने पूरी तरह कायाकल्प करके इसे नया स्वरूप दिया है. उन्होंने वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य बापू का ये आश्रम हमेशा से ही उर्जा का केंद्र रहा है. हर किसी को यहां आने का अवसर मिलता है. बता दें कि पीएम ने आज से ठीक 2 वर्ष पहले 12 मार्च 2022 को इसी आश्रम से आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया था.

युद्धाभ्यास में मौजूद थे 30 देशों के प्रतिनिधि

इसके बाद पीएम मोदी पोखरण पहुंचे. यहां उन्होंने तीनों भारतीय सेनाओं के त्रि-सेवा लाइव फायर और युद्ध अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं से प्रदर्शित भारत शक्ति को देखा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा 30 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे. युद्धाभ्यास के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी तोपों, टैंकों और लड़ाकू विमान की गर्जना ही देश की असली ताकत है.

पीएम ने आगे कहा कि आज हमने यहां तीनों सेनाओं का पराक्रम देखा. वह अद्भूत था. आसमान में गर्जना, जमीन पर जांबाजी, चारों दिशाओं में विजय घोष, यही नए भारत का आह्वान है. उन्होंने आगे कहा कि मेक इन इंडिया विजन की तारीफ करते हुए कहा कि यही भारत की शक्ति है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital