Bharat Express DD Free Dish

दिसंबर में यूएनएससी की अध्यक्षता से पहले कंबोज ने संरा महासचिव और अध्यक्ष से मुलाकात की

Edited by Nitish Pandey

दिसंबर में भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभालने की तैयारियों के बीच संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अलावा महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी से मुलाकात कर शक्तिशाली विश्व निकाय की अध्यक्षता के दौरान की प्राथमिकताओं पर चर्चा की. भारत एक दिसंबर से यूएनएससी की मासिक आधार पर बदलने वाली अध्यक्षता संभालेगा. यह अगस्त 2021 के बाद दूसरी बार होगा, जब वह एक निर्वाचित यूएनएससी सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान परिषद की अध्यक्षता करेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read