Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: जानें, ओडिशा में कितने चरणों में होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव, ये है पूरा कार्यक्रम

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की.

सांकेतिक तस्वीर

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की. आयोग के मुताबिक, राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे. राज्य में 21 लोकसभा सीट और विधानसभा की 147 सीट है.

ये पूरा कार्यक्रम

ओडिशा में 13 मई को नबरंगपुर, कोरापुट, बेरहामपुर और कालाहांडी लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा. अगले चरण में 20 मई को अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण के तहत 25 मई को संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक सीटों के लिए मतदान होगा. मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और जाजपुर सीटों के लिए मतदान एक जून को होगा. मतगणना चार जून को होगी.

2019 में ये था जीत-हार का आंकड़ा

वर्ष 2019 के आम चुनावों में बीजू जनता दल (बीजद) ने 21 लोकसभा सीट में से 12 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने आठ और कांग्रेस ने एक सीट हासिल की. वहीं, विधानसभा चुनाव में बीजद को 113 सीट मिलीं, भाजपा को 23 सीट, कांग्रेस को नौ सीट, माकपा को एक सीट मिली और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Date 2024: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 4 जून को मतगणना और नतीजे

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. हम निर्वाचन आयोग की घोषणा का स्वागत करते हैं. यह लोगों के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करने का एक अवसर है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital