Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘उनका मकसद सिर्फ सीएम को गिरफ्तार करना…’ केजरीवाल को ED के 2 समन मिलने पर बोलीं आतिशी

Minister Aatishi on ED Summon to Arvind Kejriwal: ईडी द्वारा केजरीवाल को दो समन जारी करने के बाद मंत्री आतिशी मर्लेना ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ये समन गैर कानूनी है.

CM Aatishi

आतिशी मार्लेना, मुख्यमंत्री, दिल्ली.

Minister Aatishi on ED Summon to Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा एक ही दिन में दो समन जारी होने के बाद मंत्री आतिशी मर्लेना ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ईडी से 2 समन मिले. पहला समन जल बोर्ड घोटाले से जुड़ा है जिसमें उन्हें 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है जबकि दूसरा समन शराब घोटाले से जुड़ा है जिसमें उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है.

मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी कुछ जांच में भी शामिल होने के लिए कहा है. हम इस मामले से पूरी तरह अनजान हैं. यह पूरी तरह से फर्जी मामला है. उन्होंने आगे सीएम कोर्ट में पेश हुए क्योंकि उन्होंने कहा था कि बजट सेशन खत्म होने के बाद वह स्वयं अदालत जाएंगे. उन्होंने कहा कि आप पार्टी कानून और अदालत का सम्मान करती है. अब कोर्ट में इस बात पर बहस होगी कि ईडी जो समन भेज रही है वह कानूनी है या गैरकानूनी है.

जल बोर्ड घोटाला क्या है हमें नहीं पता

आतिशी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना चाहते हैं. ताकि वे चुनाव प्रचार नहीं कर सके. यही वजह है कि कोर्ट की प्रकिया के बीच उन्हें जांच एजेंसी लगातार समन जारी कर रही है. कोर्ट में पेश होने के बाद ही एजेंसी ने एक के बाद एक दो समन जारी किए. हमें जल बोर्ड से जुड़े मामले में कोई जानकारी नहीं है. उसमें सीएम पर क्या आरोप हैं. ये भी हम लोग नहीं जानते हैं. आखिर घोटाला है क्या? आतिशी ने कहा कि ईडी ने यह समन इसलिए भेजा है कि क्योंकि पीएम को शक है कि ईडी एक्साइज वाले मामले में सीएम को गिरफ्तार कर पाएंगी या नहीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital