Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक ऐसा होटल, जहां रात गुजारने वालों की होती है बेइज्जती, किराया five star होटल से भी ज्यादा, आखिर ऐसा क्यों?

यह होटल ब्रिटेन की राजधानी लंदन है. इस होटल में लोगों को वे सुविधाएं नहीं मिलतीं जो आमतौर पर चाहिए होती हैं.

ajab gajab

ajab gajab

दुनिया में बहुत-सी अजीबो-गरीब चीजें देखने-सुनने को मिलती हैं. आज यहां जानिए एक ऐसे होटल के बारे में जहां लोग 20 हजार रुपये में रात गुजारते हैं..और कुछ वजहों से बेइज्जत होते हैं—

यह होटल है ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी लंदन में, वही लंदन जिसकी पहचान दुनिया की सबसे आलीशन सिटी के रूप में होती है. वहां जो होटल है, उसमें लोगों को वे सुविधाएं नहीं मिलतीं जो आमतौर पर चाहिए होती हैं. हालांकि, पता नहीं फिर भी काफी लोग वहां जाना पसंद करते हैं.

एक रात का किराया है 20 हजार!

रिपोर्ट के मुताबिक, इस होटल में ग्राहकों से पैसे लेने के बाद भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और हैरानी की बात तो ये है कि ग्राहक चुपचाप उस अपमान को सहन कर लेते हैं. यहां होटल स्टाफ से कुछ भी कहने का मतलब होता है और अधिक अपमानित होना. अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा वो अपनी मर्जी से करते हैं तो आप गलत हैं. कर्मचारी लोगों को अपनी मर्जी से बेइज्जत नहीं करते हैं बल्कि उन्हें अपमानित करने के बदले में पैसे भी मिलते हैं. यह होटल लंदन के बर्नेट में स्थित है और इसे ‘कैरेंस होटल’ के नाम से जाना जाता है. यहां महज एक रात का किराया करीब 20 हजार रुपये है.

यहां खुद को बेइज्जत करवाने आते हैं लोग

पहले यह होटल एक रेस्टोरेंट था, लेकिन अब इसे होटल में तब्दील कर दिया गया है. यहां आने वाले ग्राहकों को खाने के साथ-साथ अपमानित भी किया जाता है. यहां तक कि अगर मेहमान होटल स्टाफ से पानी मांगते हैं तो उन्हें खुद सिंक से पानी लेने को कह दिया जाता है. वेटर खाने की प्लेट्स को ग्राहकों की तरफ फेंक देते हैं और कभी-कभी बेहद ही खराब तरीके से उनसे खाना भी छीनते नजर आते हैं. यहां आने वालों को तौलिया, टॉयलेट रोल या बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी जाती हैं. सबसे मजेदार बात तो ये है कि होटल वाले खुद को दुनिया के सबसे खराब होटल के रूप में भी विज्ञापित करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest