Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैं जल्द बाहर आऊंगा…भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना’, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया केजरीवाल का मैसेज

Sunita Kejriwal Press Conference: शराब नीति मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर सीएम का मैसेज पढ़कर सुनाया. उन्होंने मैसेज में लिखा कि देश में ऐसी कोई जेल नहीं है, जो आपके बेटे और भाई को अंदर बंद कर सकें.

Sunita Kejriwal Press Conference

सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता.

Sunita Kejriwal Press Conference: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश पढ़कर सुनाया. सुनीता ने केजरीवाल का मैसेज पढ़ते हुए कहा मेरे प्यारे देशवासियों मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है. मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा. मेरे जीवन का एक-एक पल देश को समर्पित है. इस धरती पर मेरा जन्म संघर्ष के लिए ही हुआ है. ऐसे में यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती. पिछले जन्म में मैंने जरूर कुछ पुण्य के काम किए होंगे इसलिए मेरा भारत जैसे महान देश में जन्म हुआ. देश के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को कमजोर बना रही हैं.

सुनीता ने आगे कहा कि हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को पहचानना है और हराना है. भारत में ही कई ताकतें हैं जो इसे आगे बढ़ाना चाहती हैं. हमें इन ताकतों के साथ जुड़कर इन्हें और अधिक मजबूत बनाना है. सुनीता ने सीएम का मैसेज पढ़ते हुए कहा कि दिल्ली की मेरी मां-बहने सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया पता नहीं अब 1000 रुपए मिलेगा या नहीं. देश में कहीं ऐसी सलाखे नहीं हैं जो आपके बेटे और भाई को अंदर बंद कर सकें. मैं जल्द बाहर आऊंगा और आपसे किए वादे पूरा करूंगा. एक विनती है मंदिर जाकर भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना.

सीएम ने अपने मैसेज में कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि भाजपा वालों से नफरत मत करना. भाजपा वाले हमारे भाई-बहन हैं, मैं जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा.

ये भी पढ़ेंः ‘मिल गया मनी ट्रेल…जेपी नड्डा को करें गिरफ्तार…’ मंत्री आतिशी बोलीं- सरकारी गवाह की कंपनी ने भाजपा को दिया 59 करोड़ का चंदा

ये भी पढ़ेंः सरस्वती का मंदिर या कमाल मौला की मस्जिद, धार की विवादित भोजशाला परिसर में ASI का सर्वे दूसरे दिन भी जारी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital