Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, राजस्थान और तमिलनाडु की इन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.

कांग्रेस ने जारी किया संकल्प पत्र.

कांग्रेस ने जारी किया संकल्प पत्र.

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. लिस्ट में 4 प्रत्याशी राजस्थान और तमिलनाडु के लिए 1 उम्मीदवार का नाम शामिल है. अब तक कांग्रेस 190 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है.

इन लोगों को मिला टिकट

कांग्रेस की छठी लिस्ट में अजमेर से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा गया है. वहीं तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से पार्टी ने एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है.

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार यानी कि 24 मार्च को 3 नामों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी. इसमें जयपुर से प्रताप सिंह खाचरिया, मुरारी लाल मीना को राजस्थान के दौसा और प्रतिभा सुरेश धानोरकर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, कंगना रनौत और अरुण गोविल को मिला टिकट, वरुण गांधी को झटका

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital