Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जेएनयू के कुलपति ने दीवारों और संकाय कक्षों को खराब करने की घटना को गंभीरता से लिया, तनावपूर्ण स्थिति बनी

जेएनयू के कुलपति ने एसआईएस, जेएनयू में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा दीवारों और संकाय कक्षों को खराब करने की घटना को गंभीरता से लिया है. डीन, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एंड ग्रिवेंसेज कमिटी को जल्द से जल्द पूछताछ करने और वीसी को एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है. जेएनयू में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. छात्र संगठन एबीवीपी ने कैंपस की दीवारों पर जातिसूचक शब्द लिखे होने को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की गई है. जेएनयू में जातिसूचक और धमकी भरे नारे लिखने के बाद छात्रों में रोष है. एबीवीपी के अध्यक्ष रोहित ने कहा कि पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है. उन्होंने कहा कि खून बहाने और कई धमकी भरे स्लॉगन्स लिखे गये, ये लेफ्ट विंग छात्र संगठनों का काम है. कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital