Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व को निराशा पर उम्मीद और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया. उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच अपनाने, आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

pm-modi-diwali-message-developed-india

दिवाली पर PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. शनिवार को जारी अपने संदेश में उन्होंने इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर उम्मीद की शाश्वत जीत का प्रतीक बताया. पीएम मोदी ने लोगों से सकारात्मक सोच अपनाने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने की अपील की.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली भारत की समृद्ध परंपराओं को संजोने और आपसी एकता के बंधन को मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहार का यह मौसम सभी के जीवन में खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा.

दिवाली पर पीएम मोदी ने क्या संदेश दिया?

पीएम मोदी ने भारत सरकार के ‘जन संपर्क पोर्टल’ पर जारी संदेश में लिखा, “प्रिय देशवासियों, दिवाली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर उम्मीद की शाश्वत जीत का उत्सव है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे. उन्होंने त्योहार के इस मौसम में लोगों से दयालुता फैलाने और सकारात्मकता अपनाने की अपील की. साथ ही बेहतर और उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया.

विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर करें प्रयास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी को समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

पीएम मोदी ने अपने संदेश के अंत में एक बार फिर सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital