Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह समेत 4 हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया, आडवाणी को घर जाकर करेंगी सम्मानित

Bharat Ratna Award Ceremony: केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में 5 हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया था. साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से अब तक 10 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है.

Bharat Ratna Award Ceremony

राष्ट्रपति से सम्मान लेते कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर.

Bharat Ratna Award Ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार सुबह 11 बजे देश की 4 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया. इसमें पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं. वहीं लालकृष्ण आडवाणी को कल 31 मार्च को यह पुरस्कार दिया जाएगा. न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो आडवाणी को प्रेसिडेंट मुर्मू घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी. वे स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण आज नहीं आ सके. जानकारी के अनुसार आडवाणी के घर इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे.

नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया। - Dainik Bhaskar

बता दें कि सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया. सभी के परिजनों ने यह सम्मान प्राप्त किया. कार्यक्रम में आडवाणी शामिल नहीं हुए. गौरतलब है कि केंद्र ने इस साल की शुरुआत में 5 हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया था. साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से अब तक 10 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है. पीएम ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न देने का ऐलान किया था.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने यह सम्मान लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest