Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र: औरंगाबाद शहर में भीषण आग से 7 लोगों की मौत

हादसा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (Aurangabad) में बुधवार तड़के हुआ. आग एक टेलर की दुकान में लगी थी. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

टेलरिंग की दुकान मे लगी आग

टेलरिंग की दुकान मे लगी आग

Maharashtra Fire News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (Aurangabad) में बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में औरंगाबाद के पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने कहा, सुबह करीब 4 बजे छत्रपति संभाजीनगर शहर के छावनी इलाके में एक टेलर की दुकान में आग लगी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग में सात लोगों की मौत हो चुकी थी.’

उन्होंने बताया कि आग आलम टेलर्स की दुकान में लगी. इमारत की ऊपरी मंजिलों पर निवासी रहते थे. हालांकि आग उन रहने की जगहों तक नहीं पहुंची, लेकिन यह संदेह है कि पीड़ितों की मौत धुएं के कारण हुई होगी. अधिकारी फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. पीड़ितों के पोस्टमॉर्टम के आदेश दे दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest