Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

झारखंड कांग्रेस ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा- सभी दल एक दूसरे को सहयोग करेंगे

झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि घर-घर तक मेनिफेस्टो को पहुंचाएं और जनता को अपनी बात समझने का कोशिश करें.

झारखंड कांग्रेस की चुनाव को लेकर बैठक

झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रभारी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड वार रूम के इंचार्ज की बैठक राजधानी रांची के प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित रहें. उक्त बैठक में सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारी के साथ क्षेत्रवार विस्तृत रिपोर्ट पर चर्चा की गई.

सभी दल एक दूसरे को सहयोग करेंगे

बैठक के उपरांत प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा इंडिया गठबंधन के सभी सीटों पर लगभग लगभग बातें हो चुकी है कांग्रेस की भी हिस्से में जो सीट आई है उन पर भी हम लोगों ने सभी के साथ चर्चा पूरा कर लिया है और झारखंड में हम लोग गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ रहे हैं. सभी दल एक दूसरे को सहयोग करेंगे और 14 का 14 लोकसभा जीतने का काम इंडिया गठबंधन करेगी।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि जो भी दलों में हल्के-फुल्के मसले है उन्हें भी जल्द दूर कर लिया जाएगा. साथ में हमारी मेनिफेस्टो जनता के बीच में है. हमने कार्यकर्ताओं से कहा है घर-घर तक मेनिफेस्टो को पहुंचाएं और जनता को अपनी बात समझने का कोशिश करें. एनडीए गठबंधन सिर्फ खोखला वादा जनता से फिर से एक बार कर रही है. उन्होंने 2 करोड़ हर वर्ष रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं कर पाया.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जानिए कांग्रेस के उन वायदों को, जिनके जरिए जनता से मांगेगी वोट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital