Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: “किसानों को बना दिया जाएगा चीनी मिल का मालिक…”, सीएम योगी ने बढ़ाई मिल मालिकों की धड़कनें, जानें क्यों कहा ऐसा?

सीएम योगी ने किसानों के बारे में कहा कि पहले 10-10 साल गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था, ऐसे में वे साहूकारों से सूद पर पैसा लेने के लिए मजबूर रहते थे.

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में भाजपा लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रही है. तो वही शनिवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने यूपी के मिल मालिकों की चिंता बढ़ा दी है. चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा कि अगर समय पर गन्ने का भुगतान नहीं किया जाता है तो चीनी मिल की नीलामी करके अन्नदाता किसानों को सरकार मिल मालिक बना देगी.

जनता को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने किसानों के बारे में कहा कि पहले 10-10 साल गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था, ऐसे में वे साहूकारों से सूद पर पैसा लेने के लिए मजबूर रहते थे, लेकिन आज प्रदेश में 120 चीनी मिलों में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं. सीएम ने आगे कहा कि शेष 15 चीनी मिलों को जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिये गए हैं अगर वे समय पर गन्ने का भुगतान नहीं करेंगी तो उन्हें नीलाम करके हम अन्नदाता किसानों को चीनी मिल का मालिक बनाएंगे. सीएम योगी की इस घोषणा के बाद से ही चीनी मिलों के मालिकों में चिंता की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढ़ें-‘अली-बजरंगबली’ बयान में बुरे फंसे कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, लखनऊ में दर्ज हुई FIR, मांगी माफी, कथा के दो कार्यक्रम रद्द

बता दें कि शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी ने चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया. भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल रालोद के बिजनौर क्षेत्र के प्रत्याशी चंदन चौहान और नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए अलग-अलग चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए किसानों के लिए बड़ी बात कही.

भारत दुश्मनों की मांद में घुसकर मारना जानता है

इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने देश हित में जो कार्य किए हैं, उसकी वजह से आज देश और दुनिया में डंका बज रहा है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया देख रही है कि भारत दुश्मनों की मांद में घुस करके उन्हें ठिकाने लगाना जानता है. बिजनौर की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा,  ‘‘पाकिस्तान में दो वर्षों में 20 आतंकवादी मारे गये हैं. इसका जिक्र दो दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ में किया गया है.” सीएम योगी ने आगे कहा कि ” इसका स्त्रोत (आतंकवादियों के मारे जाने का) वही बता सकते हैं, लेकिन एक बात तय है कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital