Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

झारखंड सरकार को हाईकोर्ट से झटका, नगर निगम और निकाय चुनाव कराने के आदेश पर रोक से किया इंकार

प्रदेश में नगर निगम और निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर पार्षद रोशनी खलखो और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले में अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी.

Jharkhand High Court on conduct municipal corporation elections

झारखंड हाईकोर्ट.

Jharkhand High Court on conduct municipal corporation elections: झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के उस आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया, जिसमें अदालत ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की घोषणा कराने का आदेश दिया था. जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने इस मामले में 4 जनवरी को आदेश पारित किया था. आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने डबल बेंच में अपील दायर की थी.

बता दें कि प्रदेश में नगर निगम और निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर पार्षद रोशनी खलखो और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले में अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी. झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की. वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा. वहीं पार्षदों की ओर से विनोद सिंह ने बहस की.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism