Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

संसद के विशेष सत्र से पहले PM मोदी का बड़ा मास्टरप्लान, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई सीक्रेट बैठक

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ बैठक की. इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 132वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

PM Modi metting

संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को अपने आवास पर बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ अहम बैठक की. इस मुलाकात में कई राष्ट्रीय और संसदीय मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक ऐसे समय में हुई है जब संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर बहस होने वाली है.

7 लोक कल्याण मार्ग से साझा की तस्वीरें

बैठक के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने बताया कि 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ उनकी सार्थक और उपयोगी बातचीत हुई. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि चर्चा के केंद्र में कौन-कौन से विषय रहे.

सोमवार से शुरू होगा विशेष सत्र

यह बैठक संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले आयोजित की गई. सोमवार से शुरू होने वाले इस सत्र में लोकसभा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों पर विचार करेगी. इनमें 132वां संविधान संशोधन विधेयक भी प्रमुख है, जो महिला आरक्षण और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है.

नारी शक्ति वंदन संशोधन के पक्ष में पीएम

बैठक से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर एक वीडियो संदेश भी साझा किया. उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन को समय की मांग बताते हुए इसका खुलकर समर्थन किया. प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी दिलाने की कोशिश कई दशकों से जारी है और वह स्वयं भी लंबे समय से इस दिशा में काम करते रहे हैं.

लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

विशेष सत्र के दौरान सरकार संशोधित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) और 132वां संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill), 2026 पेश करने की तैयारी में है. प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी. इसके तहत सभी राज्यों की सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है. साथ ही राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात वर्ष 2051 तक स्थिर रखने की व्यवस्था भी शामिल है.

ये भी पढ़ें-इच्छाशक्ति पक्की हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं: नशे पर पीएम मोदी की दो टूक

कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की अगुवाई में कई विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. दूसरी ओर, इस प्रस्तावित कानून को दक्षिण भारत के कई सांसदों का समर्थन भी मिलता दिखाई दे रहा है, जिससे संसद में इस मुद्दे पर तीखी बहस की संभावना बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism