Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी में केंद्र की भाजपा सरकार… मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा

आतिशी ने कहा कि 20 साल पहले के एक मामले में विभव कुमार पर कार्रवाई हुई. दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं हो पा रही है. सीएम केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है.

Atishi on Modi Government

मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा.

Atishi on Modi Government: आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने दावा किया कि मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकती है. उन्होंने 12 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके विश्वसनीय सूत्रों ने उनको बताया कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है. दिल्ली सरकार के अफसर मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं.

आतिशी ने कहा कि 20 साल पहले के एक मामले में विभव कुमार पर कार्रवाई हुई. दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं हो पा रही है. सीएम केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता आप पार्टी को पसंद करती है. ऐसे में दिल्ली की चुनी हुई केजरीवाल सरकार के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है. भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है.

इसके साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हो रही है. कई विभाग खाली हैं. कई विभागों में अधिकारी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि एलजी बिना किसी वजह से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख रहे हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है. सीएम केजरीवाल के पर्सनल सचिव को बेवजह हटा दिया गया. ये सारे संकेत है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital