Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Islamic State से जुड़े हमलावरों ने Eastern Congo में कम से कम 11 लोगों की हत्या की

पूर्वी कांगो में मुलेकेरा के मेयर नगोंगो मायांगा ने कहा कि मुलेकेरा में चार अलग-अलग जगहों से 11 शव बरामद किए गए हैं. मुलेकेरा उत्तरी किवु प्रांत में बेनी (Beni) शहर के पास स्थित है.

Congo attack

Congo attack

Cango attack: आतंकियों ने सप्ताहांत में पूर्वी कांगो के गांवों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान वाहनों को आग लगा दी गई और संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया. एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

हमले शनिवार (13 अप्रैल) को हुए और स्थानीय मेयर ने रविवार को इसकी सूचना दी. इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स के विद्रोही लंबे समय से युगांडा के निकट सीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं. संयुक्त राष्ट्र ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि इस साल वहां लगभग 200 लोग मारे गए हैं.

मुलेकेरा के मेयर नगोंगो मायांगा ने कहा कि मुलेकेरा में चार अलग-अलग जगहों से 11 शव बरामद किए गए हैं. मुलेकेरा उत्तरी किवु प्रांत में बेनी (Beni) शहर के पास स्थित है.

पूर्वी कांगो दशकों से संघर्ष से तबाह हो गया है क्योंकि 120 से अधिक सशस्त्र समूह मूल्यवान खनिज संसाधनों पर नियंत्रण के लिए लड़ते हैं और कुछ अपने समुदायों की रक्षा करने की कोशिश करते हैं. विद्रोहियों द्वारा बड़े पैमाने पर हत्याएं अक्सर होती रहती हैं. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि हिंसा के कारण 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital