Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Elections-2024: सीएम योगी के ‘चूरन’ वाले बयान पर सियासत तेज, शिवपाल यादव ने कहा- ‘बहुतों का हाजमा दुरुस्त किया’

शिवपाल यादव ने कहा कि “ज्ञानी मुख्यमंत्री महोदय, भगवान सत्यनारायण की कथा के पश्चात चूरन नहीं प्रसाद वितरित होता है…”

Shivpal Yadav

शिवपाल सिंह यादव

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: देश के 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर जहां एक ओर वोटिंग जारी है तो वहीं यूपी में सीएम योगी के चूरन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. इसको लेकर ताजा हमला सपा के वरिष्ठ नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बोला है और कहा है कि “बहुतों का हाजमा दुरुस्त किया है.” तो वहीं सीएम योगी के इस बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हमला बोला है.

बता दें कि शिवपाल यादव ने अपने इस बयान के साथ ही सीएम योगी के उस वीडियो को भी शेयर किया है, जिसमें सीएम योगी ने चूरन वाला बयान दिया था. उन्होंने इसको लेकर सीएम योगी पर पलटवार करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि “ज्ञानी मुख्यमंत्री महोदय, भगवान सत्यनारायण की कथा के पश्चात चूरन नहीं प्रसाद वितरित होता है. पवित्र प्रसाद को चूरन कहना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है. जहां तक चूरन खाने वाले व्यक्ति का सवाल है,आपको पता होना चाहिए कि इस चूरन खाने वाले ने बहुतों का हाजमा दुरुस्त किया है.”

ये भी पढ़ें-“रोड नहीं तो वोट नहीं…”, अमरोहा सहित कई सीटों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारी कर रहे हैं मनुहार

जानें क्या कहा था सीएम योगी ने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सपा के गढ़ मैनपुरी दौरे पर थे. वह यहां पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सपा नेता शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हमें तो उन पर दया आती है वो अब चूरन खाने वाले व्यक्ति ही रह गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मुझे असहाय शिवपाल पर दया आती है. वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सत्यनारायण की कथा सुनता है और वहां वितरित किये जाने वाला चूरन ग्रहण करता है.” सीएम योगी ने आगे कहा कि “शिवपाल मुलायम सिंह यादव के सिपहसालार हुआ करते थे लेकिन पार्टी में उनका कद काफी घट गया है. वह आगे बोले कि “आज उनकी स्थिति ऐसी हो गयी है कि उन्हें बैठने के लिए सोफा तक नहीं मिलता. वह केवल चूरन खाने वाले व्यक्ति रह गए हैं.”

अखिलेश ने भी बोला हमला

योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि ‘वसूली को चंदा कहने वाले, अब प्रसाद को चूरन कह रहे हैं. कभी ये छियालिस में छप्पन वाली उल्टी गणित समझाते हैं. इनका सब कुछ उल्टा-पुल्टा है, इसीलिए इस बार जनता इनको उलटने-पलटने जा रही है.’ अखिलेश ने ये भी कहा कि ‘जनता सही पाठ पढ़ाने के लिए भाजपा की क्लास लेने को तैयार है, पहले चरण का लेक्चर हो चुका है, दूसरा सबक कल दिया जाएगा. आख़िरी चरण आते-आते जनता इनका पूरा इलाज कर देगी.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital