Bharat Express DD Free Dish

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही SIT के सामने पंजाबी गायक बब्बू मान की हुई पेशी

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी के सामने आज पंजाबी गायक बब्बू मान की पेशी हुई. उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान बब्बू मान ने हत्या में अपनी भूमिका से साफ इनकार किया है.सिंगर से पूछताछ के बाद एसएसपी मनसा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो गायक को फिर से तलब किया जा सकता है. बता दें कि आज सुबह ही पंजाब पुलिस ने गायक बब्बू मान, मनप्रीत औलख और संगीत निर्देशक निशान सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया था. इन तीनों का कथित तौर पर सिद्धू मूसेवाला से मतभेद था.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read