Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CISCE ICSE, ISC Result 2024: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ हुआ जारी, यहां Direct Link से करें चेक

CISCE ICSE, ISC Result 2024: आईसीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है. इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 99.47 है.

CISCE ICSE, ISC Result 2024

आईसीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट.

CISCE ICSE, ISC Result 2024: आईसीएसई बोर्ड (10वीं) और 10+2 का रिजल्ट एकसाथ जारी कर दिया गया है. आईसीएसई बोर्ड में इस साल 10वीं की परीक्षा में पास प्रतिशत 99.47 है. जबकि, 12वीं बोर्ड में यह 98.19 है. सीआईएससीई 10वीं और 12 वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org या cisce.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और दूसरे लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना पड़ेगा. बता दें कि इस साल आईसीएसई और आईएसी की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चली थी.

इन वेबसाइटों पर देखें रिजल्ट

results.cisce.org

cisce.org

रिजल्ट कैसे देखें

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • आईसीएसई यानी 10वीं या 12वीं (आईएसई) का रिजल्ट देखने के लिए ‘CISCE Results 2024’ इस लिंक को ओपन करें.
  • इसके बाद रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल भरें.
  • इतना करने के बाद ICSE या ISC का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट आउट को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital