Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 12 नक्सली

राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.

chhattisgarh news

प्रतीकात्मक तस्वीर.

छत्तीसगढ़ के पिड़िया गांव के पास जंगल में शुक्रवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई. जिस स्थान पर सेना और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई, वह गंगालूर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आता है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह जानकारी दी. साय ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया.

सीएम ने दी बधाई

साय ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ”गंगालूर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी खत्म हो गई है. हमारे सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं” उन्होंने कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी. साय ने कहा, ”जबसे हम लोग (भाजपा) सरकार में आए हैं, नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं. हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो. डबल इंजन की सरकार है तो इसका भी लाभ हम लोगों को मिल रहा है.”

खोजी अभियान अभी भी जारी

राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. दल जब पीड़िया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह पर आरोप तय, अदालत ने कहा- 5 महिला पहलवानों ने जो आरोप लगाए, वे बतौर सबूत मान्य होंगे

अब तक मारे गए इतने नक्सली

राज्य के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे. 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे. पुलिस के अनुसार, इस घटना के साथ, राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में इस साल अब तक 103 नक्सली मारे गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital